अलीगढ़ में बी औ डी प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में आगामी मेगा इवेंट की जानकारी साझा की गई। प्रेस वार्ता में बी औ डी प्रोडक्शन के डायरेक्टर समीर खुर्शीद ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को अलीगढ़ के प्रतिष्ठित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की तालानगरी विंग में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा।
इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस मुख्य जज की भूमिका में नजर आएंगे। समीर खुर्शीद ने आगे बताया कि मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट सीजन–6 और डांस बूस्टर सीजन–10 के ऑडिशन भी अलीगढ़ में ही आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की जूनियर विंग को ऑडिशन स्थल बनाया गया है जहाँ 17 फरवरी 2026 को ऑडिशन होगा । उन्होंने बताया कि ऑडिशन में किड्स, जूनियर, सीनियर और मिसेस कैटेगरी में सिंगिंग और डांसिंग प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा, जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो प्रतिभागी ऑडिशन में चयनित होंगे, उन्हें 4 अप्रैल को होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेस वार्ता में मौजूद सुमय्या ने बताया कि ग्रैंड फिनाले में टेरेंस लुइस सहित कई नामचीन हस्तियां निर्णायक की भूमिका में शामिल होंगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले आयोजनों के माध्यम से करीब 100 से अधिक बच्चों को रियलिटी शो और बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम अब तक मुंबई, दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में होते रहे हैं, लेकिन अब अलीगढ़ के बच्चों को अपने ही शहर में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस अवसर पर समीर खुर्शीद ने हेरिटेज स्कूल के सचिव डॉ. राकेश नंदन और डॉ. शीतल नंदन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से अलीगढ़ के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिल रहा है। प्रेस वार्ता में हेरिटेज स्कूल के डांस कोरियोग्राफर आर्यन, गोपाल, निश्चल राजपूत, दुर्गेश चौधरी, शादाब आमिर के साथ अन्य डांस एकेडमी से स्वदेश, कबीर यादव, अंतरा, विकास खांडे आदि मौजूद रहे।







