oplus_0
अलीगढ़ में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल और अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट ने संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता अभियान एवं कार्यशाला का आयोजन किया। आगरा रोड स्थित अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव दीपाली भार्गव, चेयरपर्सन लाजेश कुमारी, प्रबंध निदेशक इं. सुमित सर्राफ और फैकल्टी डायरेक्टर जितेंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
दीपाली भार्गव ने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच और आधुनिक उपचार से कैंसर को हराया जा सकता है। इं. सुमित सर्राफ ने बताया कि एक वर्ष पूर्व स्थापित अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट से अब अलीगढ़ में विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध है, जिससे मरीजों को दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ती। जितेंद्र ठाकुर ने पेट-सीटी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं का जिक्र किया।
डॉ. उमर बशीर, डॉ. फर्रुख अनवर और डॉ. इज़हार अली ने शुरुआती निदान, रेडिएशन प्रगति और न्यूक्लियर मेडिसिन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कैंसर विजेताओं ने अपने अनुभव साझा कर प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सामना जैदी और अमित सिंह ने किया। यह प्रयास कैंसर के प्रति जागरूकता और उम्मीद बढ़ाने में सफल रहा।







