अलीगढ दीनदयाल नगर की विनायक बस्ती का हिन्दू सम्मेलन बिजडम सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, रामघाट रोड अलीगढ पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष महामंडलेश्वर पूर्णानंद जी महाराज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके हुई।मुख्य वक्ता श्रीमान अजय जी सर्राफ मा.महानगर संघचालक के द्वारा संघ की 100 वर्ष की यात्रा को बताते हुए कहा कि संघ ने किस प्रकार शुरुआत की,और आज संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है।मातृशक्ति वक्ता डां अजिता सिंह ने पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन में मात्रशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला।प्रियांशु भारद्वाज ने विकसित भारत और उसकी चुनौतियों पर विचार प्रकट किये।अन्तिम उद्बोधन. महामण्डलेश्वर पूर्णानंद पुरी जी महाराज का रहा।उन्होंने कहा कि आज समाज अलग-अलग बंट रहा है,जिससे हमारी शक्ति घट रही है।अब हमको एक रहना है।यही संघ की 100 वर्ष की यात्रा का प्रतिफल है।कार्यक्रम का संचालन डां.मधु चाहर ने किया।

कार्यक्रम में विजडम सी.से.स्कूल स्कूल के चेयरमैन श्री प्रमोद गुप्ता जी,सह चेयरमैन श्री महेश गुप्ता जी, नितिन जी, अतिन जी,कार्यक्रम अध्यक्ष श्री संतोष शर्मा जी,विशिष्ट अतिथि डां ऊषा सिंघल जी,डां.सुनील चौहान महानगर सह कार्यवाह, श्री सतीशबाबू जादौन नगर सह संघचालक,नरेश चौहान, रामबाबू सिंह,राकेश सिंह,शैलेन्द्र भान पचौरी,के.के.शर्मा,अतुल पाराशर, पंकज शास्त्री जी,वीना चौहान, प्रेमकुमार जी,अनिल अग्रवाल, राष्ट्रगौरव, जे.पी.राजपूत,संजय गुप्ता जी,जयदीप मुदगल,मनोज शर्मा,प्रदीप शर्मा,आशीष अग्निहोत्री,आशुतोष जादौन, हरदेव सिंह, राजू वार्ष्णेय, डां शैलेन्द्र वार्ष्णेय, कौशल भारद्वाज,राजकुमार सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।







